berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

रंगारंग कार्यक्रमो के साथ दो दिवशीय वेणीनाग मेला महोत्सव हुआ समापन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग । रविवार से आयोजित मेला महोत्सव दूसरे दिन रामलीला मैदान मे जारी रहा। दूसरे दिवस के कार्यक्रमों का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ने किया और कहा की बेरीनाग के ऋषि पंचमी मेले की अपनी अलग पहचान रही है गत वर्ष की भाँति ब्यपार संघ द्वारा इस वर्ष भी दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया।

इस मौके पर छोलिया, झोडा चाचरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। छोलिया नृत्य में कस्तुरबा गाँधी-ने प्रथम, गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने द्वितीय एकलब्य एकेडमी तृतीय, स्थान प्राप्त किया। वही झोडा चाचरी मे कस्तूरबा गांधी प्रथम -साधना इण्टर कालेज खितोली बेरीनाग द्वितीय, रा ई का राईआगर तृतीय स्थान पर रहे कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूलों और गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया

छलिया दल प्रथम स्थान पर तथा द्वितीय स्थान पर रहे इनको नकद पुरूषकार दिया गया सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बाजार में दूसरी बड़ी संख्या में भी भीड़ देखने को मिली जहां पर लोगों ने जमकर खरीददारी की।

———-
भुजानी पाताला ,लस्पा बुग्याला गीत पर दर्शक झूम उठे ज्ञात हो कि परंपरा प्रोडेक्शन के बैनर तले बने इस गीत के निर्माता निर्देशक राजीव शर्मा बेरीनाग के ही रहने वाले हैं ।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि खजान गुड्डू ने कहा कि बेरीनाग मेला महोत्सव के माध्यम आज एक नयी पहचान बन गई है इस तरह के कार्यक्रमों में सहयोग करने की अपील। इस मौके स्थानीय विभिन्न स्कूली बच्चों के द्वारा द्वारा छोलिया नृत्य और झोडा चाचरी की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा की पूरे क्षेत्र वासियों के सहयोग से मेले को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है भविष्य इस मेले को प्रदेश स्तरीय का मेला बनाकर वृहद रूप दिया जायेगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला,शाखा प्रबंधक एलएम टम्टा ,नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष हेम पंत, विधायक प्रतिनिधि चारू पंत, भूपेन्द्र भंडारी,इन्द्र धानिक, त्रिभुवन भंडारी,अमित पाठक, एल एस डांगी. महेश रौतेला, होशियार मियांन, गणेश रावत, डीएल शाह, नीरू कार्की,अंजली भैसोड़ा, मंजू बाफिला, महेश पंत, जीवन पाठक, सुरेन्द्र ग्वासीकोटी,महेश पंत,जीवन रावत, दीपक रौतेला, जीवन धानिक, प्रदीप महरा,देवेंद्र पथनी, गोविंद खाती,राजेश पंत कमलेश पंत, पंकज कार्की, भगवान कठायत,कुलदीप बोहरा,दीपू धानिक, धीरज जोशी,भूपी कार्की, ललित बाफिला,राजेश कार्की, दीप बिष्ट, ललित कार्की मयंक पंत, विक्की पंत, कमल जोशी, पवन डांगी सहित आदि मौजूद रहे। देर शाम खबर भेजे जाने तक झोडा चाचरी और छोलिया प्रतियोगिता आयोजित जारी थी। सूचना विभाग के द्वारा जै काली सांस्कृतिक दल जौलजेबी धारचूला और महिला मंगल दल धरमघर,नागदेव सांस्कृतिक मंच के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन मनोज मेहता दीपक कलाकोटी के द्वारा किया जा रहा है।इस मौके पर थानाध्यक्ष महेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा।वही बाजार में दूसरे दिन लोगों ने जमकर खिरीददारी की।निर्णायक राजेश पंत,पवन डाँगी, संचालन मन मोहन मेहता,ठाकुर सिह डसीला ने संयुक्त रूप से किया।

Share This News