देहरादून। 12 और 13 सितंबर को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी।

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून। 12 और 13 सितंबर को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और देहरादून जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, इन जिलों में प्रशासनिक मशीनरी को हाई अलर्ट पर रखा गया है, आवागमन और सुरक्षा में सावधानी और नियंत्रण बरतने की अपील की गई है, सभी थाने और पुलिस चौकिया को उपकरणों सहित हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है, राहत बचाव कार्यों की जानकारी तुरंत साझा करने और किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी आपदा परिचालन केंद्र को देने को कहा गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनाँक 11.09.2024 को अपरान्हः 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनोंक 12.09.2024 को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए रैड अलर्ट जारी किया गया है।
भारी बारिश का रेड अलर्ट, जिले में 12 सितंबर को स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।
बागेश्वर भारत मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के दृष्टिगत पर्वतीय जिले बागेश्वर में भी 12 सितंबर वृहस्पतिवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में एकदिवसीय अवकाश घोषित किया गया है जिसके डीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं।


