FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के बाद  पिथौरागढ़ के स्कूल शुक्रवार को  बंद रखने के निर्देश।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ़  भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने दिनांक 13-09-2024 (शुक्रवार ) को जनपद पिथौरागढ़ में संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने के आदेश जारी किये हैं ।जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़, जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी पिथौरागढ़ को समस्त शैक्षिक संस्थानों व ऑगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

 

Share This News