अन्तरमहाविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा तथा नारायण नगर के बीच हुआ जिसमें नारायण नगर की टीम ने बाजी मारी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा आयोजित अन्तरमहाविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता( महिला) का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एस. मेहरा रहे। इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा परिसर, चम्पावत परिसर, पी. जी. कॉलेज नारायण नगर तथा पी. जी. कॉलेज बेरीनाग की टीम ने प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा तथा नारायण नगर के बीच हुआ जिसमें नारायण नगर की टीम ने बाजी मारी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एस. मेहरा ने विजेता टीम(पी. जी. कॉलेज नारायण नगर)एवं उपविजेता टीम(सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा) को पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अश्विन कुमार ने मुख्य अतिथि समेत आगंतुक समस्त अतिथियों को आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, एस. एम. भट्ट, बृजेश तिवारी, मदन मोहन रावत समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

