FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

“देवभूमि उद्यमिता योजना” के दो दिवसीय बूट कैम्प शुरू ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

मुनस्यारी, स्व० डॉ० आर०एस० टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के सहयोग से संचालित हो रही “देवभूमि उद्यमिता योजना” के दो दिवसीय बूट कैम्प का प्रारंभ किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य  दुर्गेश कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया । अतिथियों का स्वागत डॉ० राहुल पाण्डेय ने किया । इसके पश्चात देवभूमि उद्यमिता योजना के महाविद्यालय के नोडल अधिकारी  चन्द्र प्रकाश आर्या ने बूट कैम्प की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की ।
बूट कैम्प में मुख्य वक्ता के रूप में देवभूमि उद्यमिता योजना के जिला समन्वयक विनय यादव ने छात्र-छात्राओं को देवभूमि उद्यमिता योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में समस्याओं और उनके समाधान के लिए उद्यमिता के माध्यम से क्या समाधान हो सकता है और इसके साथ ही स्वरोजगार की क्या संभावनाएं हो सकती हैं, छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया ।
द्वितीय सत्र में देवभूमि उद्यमिता योजना के जिला पिथौरागढ़ के मेंटर  मनमोहन बोरा ने स्वंय सहायता समूह के बिजनेस कैनवास के माध्यम से स्वरोजगार एवं सशक्तिकरण की संभावनाओं पर चर्चा की ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ० रवि जोशी ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से प्रभारी प्राचार्य  दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ० राहुल पाण्डेय, कार्यक्रम समन्वयक  चन्द्र प्रकाश आर्या, डॉ० रिफाकत अली,  अमित कुमार टम्टा,  निधि मारोठिया, डॉ० हेमन्ती, डॉ० रवि जोशी, डॉ० राजेन्द्र सिंह,  बलवन्त सिंह, डॉ० भागीरथी राणा, डॉ० शैलेष भंडारी, श्री गणेश फर्स्वाण,  कैलाश देवली,  हेमा पंचपाल, लक्ष्मी,  धर्मेन्द्र नितवाल,  लक्ष्मण बिष्ट,  त्रिलोक राम, छात्र संघ अध्यक्ष  भागीरथी मर्तोलिया सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Share This News