FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandचमोली

सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम में विश्वकर्मा दिवस के मौके पर विशेष पूजा किया गया।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

थराली। प्रतिविद्रोहिता एवं जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम में विश्वकर्मा दिवस के मौके पर विशेष पूजा किया गया।
एसएसबी ग्वालदम के उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में संस्थान के मोटर परिवहन परिसर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई इस दौरान भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों, जवानों, उनके परिजनों एवं प्रशिक्षुओं को विश्वकर्मा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने जिस तरह से पूरे संसार के एक अनोखे रचनाकार की उसे भूलाए नही भुलाया जा सकता है। उनके कार्यों के बल पर ही उन्हें संसार का प्रथम इंजिनियर माना जाता है।इस मौके पर एसएसबी के अधिकारी, कर्मचारी,उनके परिजन एवं प्रशिक्षु मौजूद थे।

Share This News