GeneralNewsहरियाणा

1 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र न्यूज लाइव संवाददाता । राकेश शर्मा:–
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के दिशा-निर्देशानुसार नशीले पदार्थो की तस्करी पर शिकंजा कसते हुऐ अपराध शाखा दो ने 1 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 29-5-18 को अपराध शाखा दो ईंचार्ज निरीक्षक दीपेन्द्र के नेतृत्व मे उप निरीक्षक गुलाब सिहँ , हैड कांसटेबल जयपाल ,  कांसटेबल अनिरुद कुमार व सिपाही मनोज कुमार की टीम शहर थानेसर एरिया मे पर गश्त पर थी। दौराने गश्त पुलिस टीम जब कंडा चौंक पर पहुँची तो सामने एक नौजवान लडका हाथ मे कैरी बैग लेकर खडा था जो पुलिस टीम को देखकर एकदम घबराकर पीछे मुडकर चलने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने व्यक्ति को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके हाथ मे कैरी बैग से पोलीथीन मे लिपटा हुआ 1 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान रवि कुमार वासी गुढा थाना इन्द्री जिला करनाल हाल निवासी इन्दिरा कालोनी थानेसर कुरुक्षेत्र के रुप मे हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर मे नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत मे पेश किया जहाँ से उसको न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।
Share This News