berinagGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग नगर में जबरदस्त जाम आम जनता हुई परेशान।

न्यूज लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:–
बेरीनाग नगर में आये दिन  जाम लग रहा है।बेरीनाग  नगर में बाईपास बने हुए 3 महिने हो चुके हैं। अभी भी नगर के बाइपास का उदघाटन नहीं हुआ, न ही नगर में बस अड्डा हैं कई सालो से नगर में बस स्टेशन के नाम से जाना जाता हैं, वही टैक्सी की गाड़ी भी वही से सवारी भरती हैं, नगर में टैक्सी स्टेशन तो हैं, मगर उस टैक्सी स्टेशन का कोई उपयोग नहीं हो रहा हैं, नगर से बस तो गुजरते रहते मगर बस स्टेशन में बस खड़ी होने के लिए जगह भी नहीं बचती हैं, शुक्रवार को नगर में सुबह 9:10 से 9:45 तक काफी लम्बा जाम देखने को मिला,  वही थाना अध्यक्ष बलवंत कम्बोज ने बताया नगर में कुछ तो व्यापारियों की गाड़ी लगी रहती हैं, बस स्टैंड के पास टैक्सी वाले भी गाड़ी लगा देते हैं , कुछ समय पहले टैक्सी गाड़ियों के स्टैंड बनाये थे, उसी के नियमावली के आधार पर टैक्सी गाडियों को भी लगनी चाहिए, इस से यातायात से आम जनता परेशान नहीं होंगे।
Share This News