व्यापार मंडल की जंबू कार्यकारिणी बनी …
न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:–
बागेश्वर… प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि यदि व्यापारियों को परेशान किया गया तो आर-पार की जंग की जाएग। जिसके बाद जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बताया कि जंबू कार्यकारिणी में रघुवीर सिंह, किशन सोनी, देवेंद्र गोस्वामी को उपाध्यक्ष, शशि थापा को महिला उपाध्यक्ष, हीरा सिह नेगी, मनीष पांडे, कैलाश बोरा, नवीन खोलिया, गोविंद कठायत संगठन मंत्री, नरेश उप्रेती, महेश गोस्वामी मंत्री, बबलू जोशी मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। नंदी रावत, कैलाश जोशी, शेर सिंह चिलवाल, हरीश लाल साह, शिव सिंह बोरा, देवकी नंदन जोशी को सलाहकार बनाया गया।

