रामलीला मंचन के लिए लड़कियां ले रही हैं तालीम।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
थल पिथौरागढ़. थल की 95 साल पुरानी रामलीला कमेटी द्वारा आगामी रामलीला के मंचन के लिए थल के पंचायत घर में तालीम की तैयारी जोर शोर से कर
रही हैं.इस साल भी राम,सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सखी सहेली,तारा,वनवासिनी,गौरी, सुमित्रा सहित मुख्य पाठों में लड़कियां ही पात्र बनकर अभिनय के जलवे बिखेरेंगे. पिछले तीन सालों से लड़कियां ही इन मुख्य रोल को बखूबी निभा रही हैं.लड़कियों को तालीम महेंद्र सिंह और तबले पर संगत जोहरी राम दे रहे हैं। मनोहर आर्या और सुंदर राम इन बच्चों को अभिनय की बारीकी सिखाने के लिए नियुक्त किये गए हैं.पात्रों के चयन के लिए चार अक्टूबर का दिन निर्धारित किया गया.जिसमें सभी पात्रों का चयन कर उन्हें आगामी तीन नवंबर से होने वाले रामलीला मंचन के लिए अभिनय की बारीकी सिखाई जायेगी.यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक ने दी।

