berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय में हमारा समाज, हमारी संस्कृति, हमारी पहचान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत शिक्षा संकाय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के तत्वावधान में हमारा समाज, हमारी संस्कृति, हमारी पहचान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एस. मेहरा ने किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रोफेसर एम. सी. ढौंढियाल एवं प्रोफेसर विजयरानी ढौंढियाल रहे। कार्यशाला में प्रोफेसर ढौंढियाल ने समाज और संस्कृति के विषय में अपने विस्तृत व्याख्यान से समस्त प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने संस्कृति के पहचान को संरक्षित रखने की बात कही।

कार्यशाला का संचालन करते हुए डॉ. संगीता पवार ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को समाज एवं संस्कृति के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक कर अपनी पहचान को कायम रखना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एस. मेहरा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कार्यशाला की सराहना करते हुए इसे अति प्रासंगिक बताया। कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News