LatestNewsuttarakhandबागेश्वर

सफाई कर्मियों की जल्द नियुक्ति की मांग की ..

न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:-

.बागेश्वर… देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी समस्याओं को लेकर मोर्चा खोल लिया है। मौके पर सभी कर्मियों ने अपने हितों के लिए एकजुट होने की अपील करते हुए लगभग 2000 सफाई कर्मियों की जल्द नियुक्ति करने की मांग की गई। नगरपालिका सभागार में देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। प्रदेश अध्यक्ष मसीह ने कहा कि प्रदेश में लगभग 2000 सफाई कर्मचारियों की जल्द भर्ती की जाए। सरकार ने घोषणा भी की थी, लेकिन अभी कोई शासनादेश जारी नहीं किया। उसमें मानक भी तय नहीं किए गए। नगपालिका, नगर पंचायतों में सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जाए। 5 वर्ष से काम कर रहे 1200 कर्मचारी को स्थाई किया जाए। इसी तरह स्वच्छता समिति के माध्यम से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को कोई नियत मानदेय नहीं मिलता है। सरकार ने उन्हें 8 हजार रुपया नियत मानदेय देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। जिससे सफाई कर्मी अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नही होती तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर रंजन कुमार, मदन, राकेश, संजय, तेजपाल, विजेंद्र, सतीश, दिनेश, अनिल, बलवीर, कमला देवी, रेखा देवी, शकुंतला देवी, सरोज देवी, मीरा देवी आदि मौजूद रहे।

Share This News