अखिल भारतीय योग संस्थान ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी हेतु विभिन्न पार्कों में लगा रहे सप्त दिवसीय योग शिविर’

गाजियाबाद /न्यूज लाइव ब्यूरो:–
*झूठ बोलने से करें परहेज, होगा आत्मिक विकास*—अशोक शास्त्री
*पुरुषार्थ ही इस दुनियाँ में सब कामना पूरी करता है* —–प्रवीण आर्य
ग़ाज़ियाबाद, रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद विकास एवं अखिल भारतीय योग संस्थान रजि.के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम,नेहरू नगर में आयोजित 7 दिवसीय बाल योग एवं संस्कार शिविर के आज छटे दिन संस्थान उपाध्यक्ष श्री अशोक शास्त्री जी ने दीप प्रज्वलित किया।
योग शिक्षक श्री प्रदीप त्यागी जी ने ओ३म् की ध्वनि व गायत्री मंत्र से सत्र को प्रारम्भ किया ओर मंच का कुशल संचालन भी उन्होंने किया।
आज डॉ.बी डी आर्य,संजीव जैन व वीर जी ने शिविरार्थियों सहित राष्ट्रीयगान सामूहिक रूप से सत्र के प्रारम्भ में गाया तथा भारत माता की जय व वन्दे मातरम के नारों से स्टेडियम गूंज उठा।
योग शिक्षक श्री शिव दत्त जी ने शिविरार्थीओ को वार्मअप करने के लिये कदमताल,ताड़ासन, त्रिकोण आसान व आंखों, पैरों, हाथों व गर्दन के सूक्ष्म अभ्यास कराए और इसके लाभों की चर्चा करते हुए बताया की इससे आपकी लम्बाई बढ़ेगी, स्मृति शक्ति बढ़ेगी और आप स्वस्थ रहेंगे।
योग शिक्षिका श्रीमती वीना वोहरा व श्रीमती गीता गर्ग जी ने सुन्दर डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया जिन्हें देखकर बच्चे अच्छे से अभ्यास कर सके।
संस्थान के उपाध्यक्ष श्री अशोक शास्त्री जी ने सूर्य नमस्कार के प्रथम राउंड का अभ्यास मंत्रों ओर चक्रों की जानकारी देते हुए कराया और अपने उद्बोधन में बताया कि मानव का कुछ स्वभाव है की सुनी हुई बात कुछ याद रह जाती है ओर कुछ भूल जाती हैं आज आपको जो बात बताने जा रहे हैं उसे जीवन मे उतारें।
1,योग का पहला मूल मंत्र है सीधे बैठें, कमर सीधी रखें।
2,स्वांस को गहरा लम्बा लें जितना स्वांस गहरा होगा उतना ब्लड का प्योरिफिकेशन होगा। 3,झूठ बोलने से परहेज करें,केवल 15 दिन करके देखें आपका आत्मिक विकास होगा।4,प्रातः बिस्तर छोड़ने से पहले तीन बार ताड़ासन अवश्य करें। 5,घुटनो के दर्द आदि की प्रॉब्लम के लिये बड़े बजुर्ग दो गिलास पानी पिएं ओर करें मर्कटासन इससे आंतों की मसाज हो जाएगी और डाइजेशन पावर बढ़ जाएगी।
सूर्य नमस्कार का दूसरा राउंड श्री के के कोहली जी ने कराया ओर इसके लाभों की चर्चा की ओर कहा कि यह कम्पलीट व्यायाम है,इससे पूरे शरीर मे रक्त का संचार होता है।
शिविरार्थियों में से एक बेटी कु.आस्था ने एक रचना योग का संदेश देती हुई “समा न जाये दुनियाँ सारी प्रदूषण के आगोश में,आज बचा लो अपनो को तुम लेकर योग नित्य प्रयोग में”सुनाई जिसे सुनकर दर्शकों ने तालिवादन द्वारा खूब सराहा।
पांच दिन से सीख रहे ग्रुप ए, बी,व सी के बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था,आज सूर्य नमस्कार के अभ्यास के दौरान योग शिक्षक कौन-2 अच्छा अभ्यास कर रहे थे,उनको सेलेक्ट किया गया।
योग शिक्षिका ऋतु सिंघल जी ने एक प्रेरणादायी कविता “योग करें हम योग करें, योग से तन स्वच्छ रहे,योग से मन सुन्दर हो” सुनाई।
श्री मनमोहन वोहरा जी ने वज्रासन,उष्ट्रासन,शशांकासन, धनुरासन व मर्कटासान का अभ्यास कराया, आसनों के राजा शवासन में विश्राम कराया इस दौरान जानकी वाटिका की योग शिक्षिका श्रीमती दर्शना जी ने बच्चों को एक स्वरचित रचना “प्रकृति की गोद में करें ध्यान और योग” सुनाकर योग के प्रति आकर्षित किया।
श्री प्रवीण आर्य जी ने प्रेरणादायी गीत “चलते चलो मुसाफिर पुरुषार्थ के सहारे,मंजिल तुम्हें पुकारे,मंजिल तुम्हें पुकारे”” सुनाकर इस गीत के माध्यम से संदेश दिया कि पुरुषार्थ ही इस दुनियां में सब कामना पूरी करता है,मन चाहा फल उसने पाया जो आलसी बन के पड़ा ना रहा।
शिविर के मुख्य संयोजक डॉ. रतन लाल गुप्ता जी भ्रामरी प्राणायाम,अनुलोम विलोम, कर्णरोगान्तक प्राणायाम का अभ्यास कराया और बताया कि इससे कानों को आजीवन ठीक सुनाई देगा व चेहरे पर झुर्रियां नही आएंगी।
योग शिक्षक श्री अशोक माहेश्वरी जी ने कराया सिंह गर्जना का अभ्यास।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री सचिन अग्रवाल,सुरेन्द्र सिंह,संदीप गोस्वामी, अरुण वर्मा,सतीश मित्तल,सतीश गर्ग,नीरज गुप्ता,योगेश गर्ग, डी एन शर्मा, एम पी सिंह आदि मौजूद रहे।

