Skip to content

महोत्सव हमारे लोक संस्कृति के ध्वजवाहक विधायक फकीर राम टम्टा….

चार दिवसीय महोत्सव शुरू।
बेरीनाग ।बेरीनाग के जीआईसी मैदान में चार दिवसीय श्री नाग महोत्सव शुरू हो गया है ।महोत्सव का उद्घाटन विधायक फकीर राम टम्टा ने किया और कहा हमारे संस्कृति को बचाने में महोत्सव एक ध्वजवाहक के रूप में है। महोत्सव हमारे लिए मील का पत्थर साबित होगे। महोत्सव समिति को अपने स्तर से सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व नाग मंदिर से पूजा अर्चना के बाद महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली और स्कूली बच्चों के द्वारा शानदार रंगारंग झांकी जीआईसी मैदान तक निकाली । झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोगों मौजूद रहे । रा इ का झलतोला,रा इ का राईआगर ,साधना इंटर कालेज, खितौली,अटल आदर्श इंटर कालेज, बेरीनाग महाविद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।महोत्सव समिति ने चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सभी लोगों से सहयोग करने की अपील।

इस मौके पर विशिष्ट पूर्व प्रधानाचार्य दरपान राम टम्टा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष हेम दरपान टम्टा, सूरेन्द ग्वासीकोटी, इन्द्र धानिक, कैलाश चन्याल , महोत्सव समिति अध्यक्ष अमित पाठक, दीपक कालाकोटी, जीवन धानिक, दीपक रौतेला, कमल खाती, कमलेश पंत, विनोद महरा, राजीव शर्मा, आशा भैसोड़ा, भूपेन्द्र भंडारी, राजीव शर्मा, गणेश उपाध्याय, कमलेश पंत,दीपक बोरा, शैलेश मेहता, राहुल महरा, धीरज रौतेला,राजेश रावत , भगवान बोरा, दीपक बोरा , भूपेश पंत, मोना पंत,पंकज कार्की, पीयूष शर्मा, जीवन पंत, भूपाल चन्याल, मौजूद थे। विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाये गये हैं कार्यक्रम का संचालन गोविंद भंडारी और नानू बिष्ट ने किया।
