berinagFEATUREDGeneralLatestNewsबौराणी मेला..

बौराणी मेला एवं लोक सांस्कृतिक महोत्सव शुरू.

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग के बौराणी कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर क्षेत्र का प्रसिद्ध बौराणी मेला एवं सांस्कृतिक महोत्सव शुरू हो गया है। शुभारंभ अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले सुबह बौराणी के सैम मंदिर में पूजा-अर्चना हुई। बड़ी संख्या में लोग पूजा के समय मौजूद रहे। क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ने बौराणी महोत्सव का विधिवत उद्धाटन किया।

और इसे पहाड की संस्कृति का ध्वजवाहक बताया।विधायक ने कहा कि महोत्सव लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने लोक संस्कृति को बढ़ाने के लिए कमेटी के प्रयासों की सराहना की।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिवान सिह बोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन के समय स्कूली बच्चों ने झांकी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सास्कृतिक कार्यक्रम का संचालन गोकुल बोरा ने किया।

बौराणी मेले का ऐतिहासिक महत्व।

बेरीनाग। बौराणी मेले का मुख्य आकर्षण पुलई चापड़ गांव से लाई जाने वाली चीड़ के छिलके से निर्मित 27 फुट लंबी मशाल होती है। माना जाता है कि इसे देखने मात्र से ही सुख-समृद्धि मिलती है। मंदिर की सात परिक्रमा के बाद इसे परिसर में ही गाड़ दिया जाता है। लोगों के अनुसार सैम मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा को मशाल लाने की परम्परा सदियों पुरानी है।

ये रहे सामिल…

बौराणी मेला संरक्षक राजेंद्र सिंह बोरा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, महेश राम पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोकुल सिंह , दीवान सिंह,मनोज आर्या , ममता बोरा, पंकज बोरा, कमल कार्की, चंदन बोरा पंकू, मनमोहन सिंह बोरा, प्रकाश सिंह राजपाल, अमित बोरा, प्रेम सिंह आकाश बोरा, पूरन सिंह , हुकम सिंह बोरा, जगदीश सिंह , आयुष बोरा, सागर बोरा, अजय बोरा, रोहित बोरा ,सुजल बोरा ,ध्रुव बोरा ,अमित बोरा, हेमराज , लकी ,प्रिंस ,धीरज बोरा ,रजत बोरा,आदि कई लोग रहे सामिल।
Share This News