स्वच्छता का सच उजागर कर रहा शुकुल बाजार विद्यालय का परिसर

– न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड
🔷ग्रामीणों के अनुसार कर्मचारी के तैनाती के बाद भी नहीं करने आता सफाई
किछौछा,अंबेडकरनगर। शिक्षा क्षेत्र बसखारी में गंदगी देखना है तो प्राथमिक विद्यालय शुकुल बाजार में चले आइए जहां लगे कूड़ों के ढेर यह साबित कर रहे है कि यहां केन्द्र सरकार के सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान का कितना असर है।
ज्ञात हो कि केन्द्र सरकार की योजनाआंे में सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान महत्वाकांक्षी में शुमार है जिसके तहत समूचे देश में सफाई अभियान का वृहद कार्यक्रम चल रहा है और इस पर खरबों रूपये खर्च किये जा रहे है। विभागों के अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि झाडू लेकर लोगों को जागरूक कर रहे है कि सफाई रखने से कितने फायदे है किन्तु अभियान के सापेक्ष हकीकत देखा जाय तो धरातल पर इसका असर नहीं पड़ रहा है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय शुकुल बाजार को लिया जाय तो भवन के परिसर में कौन कहे, बरामदे में भी कूड़ों के ढेर लगे है। इससे यह प्रतीत होता है कि यहां न तो शिक्षक रहते है और न ही नौनिहालों के दाखिले किये गये है। स्थानीय लोगों से इस गंदगी के बारे में जानकारी लिये जाने पर लोगों ने बताया कि सफाई कर्मी 6 माह से नहीं आ रहा है। प्रधान का कहना है कि कर्मी को बुलाकर कूड़ों को हटवा दिया जायेगा। इसके अलावा कई अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कर्मचारी तैनात है लेकिन किस गांव का रहने वाला है नहीं बता सके, हां यह जरूर बताये कि प्रधान की कृपा से उसकी नौकरी चल रही है। इसके पीछे माह में उन्हे सुविधा शुल्क देना है और उसके वेतन भुगतान के समय उपस्थित पंजिका पर आसानी से हस्ताक्षर हो जा रहे है।

