गुलदार ने बकरी को दिन मे ही मार डाला,लोगो मे दहशत।

एनएचएल नेटवर्क थल संवाददाता।
थल बरड़ गांव के नीरू चंद अपनी बकरी को चराने के लिए बरड़ बैंड में सड़क के किनारे ले गई थी।दोपहर तीन बजे उसकी बकरी सड़क के किनारे घास चर रही थी कि घात लगाकर बैठे गुलदार ने बकरी पर हमला कर दिया।वही से गुजर रहे बेरीनाग से आ रहे थल व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सामंत और अन्य लोगों के हल्ला करने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।लेकिन गुलदार ने बकरी के गर्दन को दबोचकर उसका खून चूस लिया था।जिससे बकरी की मौके में ही मौत हो गई।वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई हैं।

