berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

मृतक युवक के परिजनों को प्रशासन ने सौपी राहत राशि।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। बेरीनाग तहसील के निकटवर्ती गांव तमोली ग्वीर का अभिषेक कुमार पुत्र गोविंद प्रसाद उम्र 20 वर्ष की दो दिन पूर्व हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवक की बहिन शिवानी भाई के शव को एम्बुलेंस के लिए धनराशि नहीं होने पर उसे टैक्सी के छत पर रखकर लाई थी। घर के एकलौता चिराग की मृत्यु के बाद वृद्ध माता पिता बेसुध है डीएम विनोद गोस्वामी के निर्देशन पर एसडीएम श्रेष्ठ गुनसौला स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन की टीम के साथ मृतक युवक अभिषेक के घर पहुंचे माता पिता को ढाढस बंधाया और युवक की मौत पर दुख जताया और 10 हजार की आर्थिक मदद करने के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक के एस नयाल, एसडीएम पेशकार प्रकाश बाफिला,राजस्व उप निरीक्षक कंचन प्रिया सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

Share This News