FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडपौड़ीराज्य

कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी तीन लोगो की मौत।

एनएचएल नेटवर्क।

पौड़ी द्वारिखाल में एक  सड़क हादसे में  कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार तीनों लोग, जो एक ही परिवार के सदस्य थे, की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान विनोद सिंह नेगी (59), उनके पुत्र गौरव नेगी (26) और पत्नी चंपा देवी (57) के रूप में हुई है। यह सभी कुठारगांव पौड़ी के निवासी थे और दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने रोप और स्ट्रेचर की मदद से शवों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक लाया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा कितनी तेजी से हुआ और कार क्यों अनियंत्रित हुई, इसकी जांच की जा रही है।

 

Share This News