बेरीनाग के गौरव पंत बने भारतीय वायु सेना मे फ्लाइंग ऑफिसर ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग के पुरानाथल के गांव सितौली निवासी गौरव पंत ने एनडीए की परीक्षा पास कर भारतीय वायु सेना मे फ्लाइंग ऑफिसर बन गये है । उन्होने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर हल्द्वानी के व्हाइट हाल स्कूल से इंटर मिडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एनडीए की परीक्षा पास कर गौरव पंत भारतीय वायु सेना मे फ्लाइंग ऑफिसर के पद मे भारतीय वायुसेना मे सामिल हो गये है।आज वायुसेना अध्यक्ष ने स्ट्रिप पहना कर पास आउट किया । गौरव पंत के पिता दिनेश चंद्र पंत वर्तमान मे हाल्द्वानी मे अपना निज़ी व्यवसाय चलाते हैं। गौरव पंत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता- पिता व गुरु जनों को दिया है इनके चयन पर क्षेत्र में खुसी की लहर है।

