शिव शक्ति क्लब वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2024 का समापन ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। शिव शक्ति क्लब ने स्वर्गीय मदन पंत और स्वर्गीय डिंपी खम्पा की याद में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट ने न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि युवाओं में प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को भी प्रगति की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया। टूर्नामेंट को दो प्रमुख श्रेणियों में खेला गया इंटर स्कूल टूर्नामेंट और ओपन टूर्नामेंट।

पहला दिन इंटर स्कूल टूर्नामेंट के रूप में खेला गया जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धी था, और अंततः इंटर स्कूल बाजीरोड बागेश्वर ने हिमालयन इंटर कॉलेज चौकोड़ी बेरीनाग को हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता टीम को पांच हजार रुपए की नगद धनराशि मिली, जबकि उपविजेता टीम को तीन हजार रुपए का पुरस्कार मिला।
वही दूसरे दिन का आयोजन ओपन टूर्नामेंट के रूप में हुआ, जिसमें विभिन्न स्थानीय क्लबों की टीमें शामिल हुईं। इस दिन नागदेव क्लब बेरीनाग ने बागेश्वर को हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता टीम को 15 हजार रुपए की नगद धनराशि और उपविजेता टीम को 7 हजार रुपए की धनराशि दी गई।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में सभी प्रतियोगियों और आयोजकों का योगदान रहा। शिव शक्ति क्लब के अध्यक्ष ललित पंत ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का दिल से आभार व्यक्त किया।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भण्डारी, जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक एलएम टम्टा,व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, मनमोहन मेहता, जीवन पंत, चंदन महरा, मनोहर खाती,कमलेश पंत, चन्द्रशेखर खाती, दीपक कालाकोटी, विनोद महरा, ललित बाफिला, राजेश कार्की सहित आदि मौजूद रहे।

