बेरीनाग पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत शराब तस्कर गिरफ्तार किये।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान व नगर निकाय चुनावों को सकुशल संपन्न कराए जाएंगे हेतु कार्यवाही करते हुए मुखविर की सूचना 02 व्यक्ति एक नीले रंग की बलेनो कार में काफी मात्रा में शराब लेकर थल की तरफ से बेरीनाग को आ रहे हैं, उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना गेट बेरीनाग के पास उक्त वाहन को रोककर 02 व्यक्ति त्रिलोक सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम भकुंडा थाना थल जनपद पिथौरागढ़ व मिथलेश भटकोरा पुत्र पुष्कर सिंह निवासी ग्राम मसूरिया पाखू थाना थल जनपद पिथौरागढ़ को नीले रंग की बलेनो कार UK05C–4577 में 05 पेटी ओल्ड मोग रम की, 05 पेटी मैकडवल्स न.1 रम, 05 पेटी मैकडवल्स नंबर वन व्हिस्की कि, 02 पेटी मैकडवल्स नंबर 1 रम क्वार्टर के, 03 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की तथा डेढ़ पेटी सिग्नेचर व्हिस्की के साथ गिरफ्तार कर थाना बेरीनाग में पर FIR N.01/2025 धारा 60/72 एक्साइज एक्ट बनाम त्रिलोक सिंह आदि पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में अ. उ. नि. भुवन चन्द्र पाण्डेय, हेड कांस्टेबल 159 मोहन सिंह कांस्टेबल चालक नरेंद्र सिंह मेहता रहे ।

