FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

उत्तराखंड मौसम तात्कालिक यलो अलर्ट जारी, तेज बारिश – ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ने के साथ ही रिमझिम बारिश हो रही है। आईएमडी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक वर्षा हरिद्वार में 10.5 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा देहरादून सहित कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के तमाम इलाकों में हल्की बारिश रिकार्ड की गई वहीं बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी शुरू हो गई है। आईएमडी द्वारा जारी तीन घंटे के तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश , ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

आईएमडी द्वारा जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 12 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, बागेश्वर ,चमोली ,नैनीताल ,उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग , अल्मोड़ा , पिथौरागढ़ जिले में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा , ओलावृष्टि और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। जिसको लेकर तीन घंटे का येलो अलर्ट जारी किया गया है । वहीं हरिद्वार उधम सिंह नगर , टिहरी और पौड़ी जिले में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

Share This News