berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

बेरीनाग में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रचार किया।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग । प्रदेश में पहले ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। बेरीनाग में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। यह बात कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को भाजपा की बेरीनाग नगर पालिका से अध्यक्ष प्रत्याशी खीला धानिक के समर्थन में प्रचार के दौरान कही। बना और भट्टीगांव वार्ड में आयोजित जनसभा में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बेरीनाग को नगर पंचायत से नगर पालिका का दर्जा देकर यहां के लोगों की एक पुरानी मांग को पूरा किया है। उसके बाद सशक्त महिला प्रत्याशी खिला को मैदान में उतारकर महिला सशक्तिकरण को गति देने की कोशिश की है।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में महिलाओं के हाथ मजबूत करने के लिए आए दिन नए कदम उठा रही है। उन्होंने 23 जनवरी के चुनाव में बढ़-चढ़कर भाजपा का समर्थन करने की अपील की। इस अवसर पर विधायक फकीर राम टम्टा, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री भगवान कार्की, जिला प्रभारी बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्र धानिक, निकाय चुनाव प्रभारी राजेंद्र परिहार, दर्पण कुमार, चुनाव संयोजक नंदन बाफिला, खुशाल भंडारी, दल बहादुर बाफिला, लाल सिंह कोंरगा, दीपक कार्की, धीरज बिष्ट, महेश पंत, दीपक धानिक, दीपक नवेलिया, चारू पंत, जीवन पंत, नरेंद्र रौतेला, प्रियंका पंत, मंजू बाफिला, नीता बाफिला, हरीश चुफाल, ललित कार्की, मोहित महरा, मंजुल महेश्वर सहित आदि रहे।

Share This News