सेराघाट सरयू बगड़ में आयोजित उत्तरायणी मेला रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।
गणाई गंगोली । सेराघाट सरयू बगड़ में आयोजित उत्तरायणी मेला रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। मेले में दूर दराज गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे लोगो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया ।

दो दिवसीय इस मेले में अल्मोड़ा, हल्द्वानी, भीमताल, बरेली, बदायूं काशीपुर, खटीमा, धारचूला, टनकपुर से व्यापारी यहां पहुंचे। इस साल मेले का मुख्य आकर्षण सरयू नदी में राफ्टिंग रही। मेले में दर्पण कला मंच पिथौरागढ़, वायरल ग्रुप बेरीनाग, धीरज पांडेय, संजय पथनी आदि कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

मेला कमेटी के सचिव मोहन जोशी ने बताया कि मेला इस बार पिछले साल से बेहतर रहा। मीडिया प्रभारी दीपक चन्याल का कहना है कि अगले वर्ष से मेले को और भी आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाएगा। मेले को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष हरीश डसीला, कोषाध्यक्ष जेपी चन्याल, संजय डसीला, नरेंद्र डसीला, बलवंत बाणी, पंकज पांडे आदि लोगों ने सहयोग किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा मंत्री खजान गुड्डू, राजेश बोरा, निरोश खेरा, अशोक बोरा, सुंदर मेहता, इंदर इसीला, भगवान सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

