मतगणना पर लगाये गये आरोपों के बाद जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने स्थिति स्पष्ट की

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ़। मेयर चुनाव में मतगणना पर लगाये गये आरोपों के बाद जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने पूरी स्थिति स्पष्ट करते हुऐ कहा कि मतगणना 53 टेबलो पर कराई गई। किसी भी टेबल पर किसी भी प्रत्याशी की ओर से कोई आपत्ति मतगणना समाप्ति तक दर्ज नहीं कराई गई। तीसरे राउंड तक निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका महर 517 वोटो से आगे रही। अंतिम चौथे राउंड जिसमें 11 टेबलों पर गणना की गई थी उसमें भाजपा की प्रत्याशी कल्पना देवलाल 17 वोटो से विजयी हो गई। इसके बाद ऋिशेन्द्र महर की ओर से रिकाउंटिंग की मांग की गई। चुनाव प्रेक्षक ने स्वयं मतगणना की निगरानी की और उन्होंने कहीं कोई गलती नहीं पाई। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों द्वारा मतगणना पूरी होने तक किसी भी टेबल पर कोई आपत्ति नहीं की गई सभी ने मतगणना पर पूरा भरोसा जताया और मतगणना समाप्त होने के बाद आपत्ति की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रशासन पर मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए गाली गलौज कर रहे हैं। यह उचित नहीं है। कहा कि अब ऐसे मामलों में प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगा।

