पिथौरागढ़ नगर निकाय चुनाव में गड़बड़ी को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका ने कोटगाड़ी मन्दिर मे लगायी न्याय की गुहार।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग पिथौरागढ़ नगर 6 निगम में विधायक मयूख महर समर्थित निर्दलीय मेयर प्रत्याशी मोनिका महर अपने पति ऋषेन्द्र महर अपने समर्थकों के साथ मां कोकिला देवी मंदिर पहुची और न्याय की देवी कोटगाड़ी से न्याय की गुहार लगायी। इस दौरान मोनिका महर के पति ऋषेन्द्र महर ने कहा जनता ने हमे जिताया लेकिन सत्ता सरकार और प्रशासन ने हराया हम देव भूमि में रहते हैं यहा पर देवताओं का वास हैं जिस भी व्यक्ति ने जीत दर्ज को हार घोषित किया कोटगाड़ी माता न्याय दिलाएंगी और मां से यही गुहार है कि उसे अपने कर्मो की सजा मिले। इस दौरान कोटगाडी मन्दिर में सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

