FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

थल में पूर्व सैनिकों,वीरांगनाओं और आश्रितों के लिए लगा चिकित्सा शिविर।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता पूजा कार्की

थल पिथौरागढ़। हेड क्वाटर 119 इंफेंट्री ब्रिगेड पिथौरागढ़ द्वारा थल के रामलीला मैदान में पूर्व सैनिकों,वीरांगनाओं और उनके आश्रितों के लिए 161एमएच की ओर से दंत चिकित्सा,मेडिकल सुविधा,सीएसडी सामान की सुविधा के साथ जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास कार्यालय की सुविधा प्रदान की गई। कमांडिंग अधिकारी कर्नल एम एस शिवकुमार ने शिविर में पूर्व सैनिकों,वीरांगनाओं और उनके आश्रितों को केएसबी और आरएसबी से मिलने वाली सारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

161 एमएच के मेडिकल अधिकारी मेजर अभिषेक ने शिविर में आए सभी आश्रितों की स्वास्थ्य जांच की।शिविर में 61पूर्व सैनिक,33 आश्रित,3 पैन्यूरी ग्रांट जीवन प्रमाणपत्र,5 सीएसडी आश्रित प्रमाणपत्र,36 लोगों को पेंशन सुविधाओं की जानकारी,8 लोगों को भाग दो आदेश नाम बदली जानकारी,21 लोगों को दंत चिकित्सा,17 लोगों को सर्जरी और 56 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में नायब सूबेदार राजन राय जीआर,हवलदार संदीप सिंह (डेंटल),ब्लॉक प्रतिनिधि डीडीहाट सूबेदार भीम सिंह जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, सैनिक कल्याण बोर्ड के कल्याण कार्यकर्ता नायब सूबेदार लक्ष्मी दत्त चौंसाली थे।

Share This News