FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

उत्तराखंड में मौसम मे होगा बदलाव, कल से दो दिन रिमझिम बारिश, बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून।उत्तराखंड राज्य में आजकल मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप खिलने से तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है वहीं रात का तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने से ठंड में राहत बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं कल सोमवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 3 और 4 फरवरी को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में बहुत हल्की बारिश रिमझिम बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 2 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 3 फरवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके बाद अलग-अलग स्थान में बहुत हल्की रिमझिम बारिश और बर्फबारी होगी।
उन्होंने बताया 3 फरवरी को पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर ,अल्मोड़ा, नैनीताल ,उधम सिंह नगर ,हरिद्वार ,टिहरी और पौड़ी जिले में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि 4 फरवरी को प्रदेश के सभी जनपदों में बहुत हल्की बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। उन्होंने बताया 4 फरवरी को देहरादून, नैनीताल ,उधम सिंह नगर ,हरिद्वार ,टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया 5 फरवरी को प्रदेश में मौसम फिर शुष्क हो जाएगा। उन्होंने बताया हल्की बारिश और बर्फबारी से दिन के तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। यानी दिन में गर्मी का एहसास बना रहेगा।

 

Share This News