berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विकासखंड के प्रत्येक गांव के लाभार्थियो को चयनित करने के लिये प्रशिक्षण का आयोजन किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग विकासखंड सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विकासखंड के प्रत्येक गांव में नए आवास लाभार्थियों को चयनित किए जाने संदर्भित प्रशिक्षण एवं मंथन का आयोजन किया गया। प्रशासक विनीता बाफिला ने बताया कि आवास योजना के अन्तर्गत आने वाला कोई भी पात्र लाभार्थी छूटने न पाए इसके लिए 84 ग्राम पंचायत में 84 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।ये कर्मचारी  ऑनलाइन आवास एप के माध्यम से घर-घर जाकर प्रत्येक लाभार्थी की सूचनाओं को इस ऐप में संग्रहित कर लाभार्थियों का चयन करेगे। इस कार्य के लिये  कर्मचारियों के साथ विचार मंथन किया गया है। ग्राम पंचायत में निवासरत कोई भी व्यक्ति या परिवार जो उसकी पात्रता की श्रेणी में आता है वह छूटने न पाए इस हेतु सभी को निर्देशित किया गया है। उन्होने कहा कि   वह अपने क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों के संपर्क में रहकर अपने क्षेत्र के सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना मे चयनित मे चयनित करे।जिससे योजना का लाभ ग्रामवासियो को मिल सके।

Share This News