FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandदेहरादून।

राज्य मे मेयर, अध्यक्ष, पार्षद और सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह सात फरवरी तक संम्पन्न होगे।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव के बाद अब सभी की निगाहें मेयर, अध्यक्ष, पार्षद और सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हुई हैं। इस बीच, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी नगर निकायों में चुनावी परिणामों के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे, जो सात फरवरी तक पूरे होंगे। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि इस दौरान सभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में जीत हासिल करने वाले मेयर, पालिका अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और निगम के पार्षदों एवं सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी। यह समारोह प्रदेशभर में एक साथ आयोजित किए जाएंगे, जिससे निकाय चुनावों के परिणामों को आधिकारिक रूप से मान्यता मिल सके।

Share This News