राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में “स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम” के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में “स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम” के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर पी.एस. मेहरा ने किया । डॉ. मेहरा ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखना हम लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है।उन्होंने स्वयंसेवियों से परिसर को सदैव स्वच्छ एवं साफ बनाए रखने की अपील की। इसके उपरांत स्वयंसेवियों द्वारा परिसर की साफ- सफाई की गई। इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीनाक्षी गोस्वामी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर अंजली देवी यादव, डॉ विनीता एवं नरेश चंद ने सराहनीय योगदान दिया।

