सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पांडेय ने किया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से पिथौरागढ़ से आए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगभग 154 छात्र-छात्राओं का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कर क्षय रोग संबंधित जांच की गई।

जाँच के उपरांत टीम द्वारा विद्यार्थियों को क्षय रोग से बचाव के उपाय भी बताए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में पिथौरागढ़ से सी.एच. ओ. आकांक्षा उपाध्याय, मेघा धामी, मंजू बिष्ट, संजीव, गीता तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग से चन्द्र सिंह जोशी शामिल रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर के सफल संचालन में सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजली देवी यादव ने सराहनीय योगदान दिया। शिविर में स्वयंसेवी श्वेता जोशी, गीता मेहरा, पूर्णिमा उपाध्याय, अनीश बोरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

