बेरीनाग नगर के ड्रिगी कालेज के पास बिजली का ट्रांसफार्मर फूका।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। बेरीनाग अचानक में ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बेरीनाग नगर ड्रिगी कालेज के पास बिजली का ट्रांसफार्मर आग लगकर जलने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष -महेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस और बिजली विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझने के कारण बड़ी घटना होने से टल गई। आग बुझाने में थानाध्यक्ष महेश जोशी, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र मेहता, एसडीओ आयुष चंद, अवर अभियन्ता दीपक कुमार, राजेंद्र रावत, मनोज पंत, कैलाश पांडे, सागर पाठक, गणेश जोशी सहित आदि मौजूद रहे।

