महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
मुनस्यारी डॉ. आर. एस. टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ० रिफाकत अली ने बताया कि इस शिविर के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर और आस-पास के क्षेत्रों की सफाई अभियान चलाया गया । आज के इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति योगदान सुनिश्चित करना था । कार्यक्रम का संचालन निधि मारौठिया द्वारा किया गया। शिविर के बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० राहुल पाण्डेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और आदर्शों के बारे में जानकारी दी और निःस्वार्थ सेवा की भावना को समझाया । डॉ० रिफाकत अली ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें समाज की निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी एनएसएस दुर्गेश कुमार शुक्ला ने शिविरार्थियों को आशीर्वचन दिए और कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार से डॉ० राहुल पाण्डेय, श्री चन्द्र प्रकाश आर्या, डॉ० रिफाकत अली, सुश्री निधि मारोठिया, डॉ० उदयभान, डॉ० रीतू, डॉ० राजेन्द्र सिंह, डॉ० शैलेष भण्डारी, बलवन्त सिंह, डॉ० अशोक कुमार मौर्य और समस्त कर्मचारीगण सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

