berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय  में आई. क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में “डिसिजन मेकिंग” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में आई. क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में “डिसिजन मेकिंग” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय रहे। प्रोफेसर पाण्डेय ने अपने सारगर्भित व्याख्यान में बताया कि होमो सेपीएन्स के व्यवहार एवं क्रिया-कलापों में निर्णय लेने की क्षमता का बड़ा ही व्यापक महत्व है। यह कार्य प्रणाली में सकारात्मकता को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के किसी भी क्षेत्र का निर्णय सामयिक दृष्टि से अस्थायी एवं लचीला होना चाहिए। उन्होंने निर्णय लेने की क्षमता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मनुष्य हमेशा विश्वास एवं संदेह से घिरा हुआ होता है ऐसी स्थिति में उसे विश्वास के साथ सामंजस्य स्थापित करना चाहिए। उन्होंने परिस्थितिजन्य निर्णय के विषय पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए समस्त प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन किया। कार्यशाला का आयोजन आई. क्यू. ए. सी. कोऑर्डिनेटर डॉ. ललित सिंह रावत, डॉ.लीलाधर मिश्र के संयोजकत्व में किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Share This News