आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोपी दबोचा।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। थाना बेरीनाग के चौकोड़ी चौकी क्षेत्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। शिकायत में युवती ने बताया कि मध्य प्रदेश निवासी भावेश चौहान ने उनकी आपत्तिजनक फोटो उनके परिजनों और रिश्तेदारों को भेजी थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। थाना बेरीनाग में भावेश चौहान के खिलाफ धारा 79 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई, जिसमें थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी भावेश चौहान पुत्र संतोष चौहान निवासी महू, इंदौर, भोपाल को महू से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सेराघाट उपनिरीक्षक भुवन गहतोड़ी, विजेन्द्र बिष्ट, हेम चंद्र सिंह आदि रहे। इधर पूर्व में आरोपी युवक पुलिस के प नोटिस देने के बाद भी लगातार युवती और उसके परिजनों को धमकी दे रहा था। युवती ने बताया कि युवक जबरन उसके साथ दोस्ती करने का दबाब भी बना रहा था और अलग-अलग तरीके से परेशान कर रहा था। जिससे वह मानसिक रूप से तनाव में आ गयी। वह गलत तरीके म से फोटो एडिट कर बदनाम करने की व कोशिश में लगा था।

