प्रियांशी रावत को राज्यपाल ने किया सम्मानित

एनएचएल नेटवर्क
बेरीनाग। उत्तराखंड में वर्ष 2024 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बेरीनाग नगर निवासी व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत की पुत्री प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में 500 में से प्रदेश में नया इतिहास बना था। प्रदेश के इतिहास बेरीनाग की छात्रा प्रियांशी रावत ने रचा है। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी छात्रा ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रियांशी इस उपलब्धि पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 50 हजार की प्रोत्साहन राशि का ड्राफ्ट भेजा है और प्रियांशी की सफलता पर माता पिता को बधाई दी है। प्रियांशी को पूर्व में सीएम पुष्कर धामी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सहित शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

