मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल के लिए राज्य के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया।

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून।उत्तराखंड में मौसम लगातार मिजाज बदल रहा है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल के लिए राज्य के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यह बारिश और बर्फबारी कुमाऊं मंडल के 2 और गढ़वाल मंडल के 3 जिलों में होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, वहीं कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भी यही स्थिति रहेगी। इन पांच जिलों में 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है।

