berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय प्रांगण की देखभाल एवं रख-रखाव हेतु एक बैठक आहूत की गयी।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. जे. एन. पंत की अध्यक्षता में महाविद्यालय प्रांगण की देखभाल एवं रख-रखाव हेतु एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में व्यापार संघ बेरीनाग के अध्यक्ष  राजेश रावत, जिला पंचायत सदस्य  भूपेंद्र सिंह कार्की उपस्थित रहे। बैठक में डॉ. पन्त ने महाविद्यालय परिसर की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों से सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि किसी संस्था या एजेंसी को किसी अन्य प्रयोजन जैसे खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के लिए महाविद्यालय प्रांगण की आवश्यकता है तो उन्हें शर्तों के साथ महाविद्यालय प्रांगण हस्तगत किया जायेगा। बैठक में तय हुआ कि यदि कोई संस्था या एजेंसी किसी प्रयोजन के लिये महाविद्यालय प्रांगण का उपयोग करता है तो कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत प्रांगण की साफ-सफाई, कार्यक्रम के दौरान हुई क्षति की क्षतिपूर्ति की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी/ संस्था की होगी। बैठक में डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. बी. एस. बिष्ट, डॉ. सुनील पंत समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Share This News