FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 5 जिलों में हल्की से मध्यम बरसात और हिमपात की संभावना।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है , प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं वहीं पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के तमाम इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई वहीं सबसे अधिक वर्षा पुरोला में 21 मिमी रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 5 जिलों में हल्की से मध्यम बरसात और हिमपात की संभावना है। वहीं चार जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी है।

चार जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट…..
डीजीआरआई की ओर से कहा गया है कि चमोली के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच आ सकता है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। डीजीआरआई की चेतावनी को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। वही बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही रोक दी गई है।

तापमान की स्थिति……
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 10 पॉइंट 4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर कार्यक्रम तापमान 15.9 और अधिकतम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share This News