स्वयंसेवकों ने राजकीय आश्रम पद्वति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कुमाऊनी एवं गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
मुनस्यारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का आरंभ शिविरार्थियों द्वारा प्रातः काल योग प्राणायाम करते हुए किया गया जिसमें शिविरार्थियों को स्वयं सेवक कमल सिंह मेहरा ने पद्मासन, ताड़ासन ,अनुलोम विलोम आदि कराया और उसके बाद शिविरार्थियों ने राथीं गांव में लोगों से संवाद किया गया और उन्हें समान नागरिक संहिता के बारे में जानकारी दी गई।इसके बाद गांव के बाहर स्थित नंदा माता के परिसर की साफ सफाई की । दोपहर में भोजन के उपरांत बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। बौद्धिक सत्र के वक्ता राजकीय आश्रम पद्वति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक शेखर चंद्र अधिकारी थे।उन्होंने स्वयं सेवकों से संवाद किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी।उनके द्वारा समय प्रबंधन और अनुशासन के महत्व को भी रेखांकित किया। डॉ दीपक भट्ट ने स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के बारे में बहुत उपयोगी एवं तथ्य परख जानकारी दी।सत्र का संचालन भूपेश बिष्ट द्वारा किया गया। स्वयंसेवकों को राजकीय आश्रम पद्वति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक अमित शर्मा, प्रियंका और सौरभ सिंह ने भी संबोधित किया ।रात्रि भोजन के उपरांत शिविरार्थियों द्वारा विभिन्न कुमाऊनी एवं गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और इसी के साथ द्वितीय दिवस का समापन हुआ।

