berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पुंगराऊं महोत्सव का उद्घाटन विधायक फकीर राम टम्टा ने किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग के पांखू के रामलीला मैदान में  तीन दिवसीय पुंगराऊं महोत्सव का विधायक फकीर राम टम्टा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। सर्वप्रथम  कोटगाड़ी मंदिर में स्कूली बच्चों ने झांकी के साथ महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकली। झांकी में छोलिया दल ने मोहक छोलिया नृत्य पेश किया। विधायक फकीर राम टम्टा ने पुंगराउ महोत्सव को एक लाख देने की घोषणा की और उद्घाटन सत्र में  वीडियो से जुड़कर  केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी महोत्सव को सवा लाख रूपये देने की घोषणा की।मुख्य अतिथि विधायक टम्टा और विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौरियाल का आयोजन समिति ने स्मृति चिन्ह के साथ फूलमाला से स्वागत करते हुवे आभार जताया।सरस्वती शिशु मंदिर और राजकीय इंटर कॉलेज के बच्चों ने  स्वागत गीत और वंदना सहित रंगारंग कार्यक्रम पेश किये।स्थानीय महिलाओं ने कलाकारों ने छपेली,झोड़ा,और चांचेरी खेल ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

कार्यक्रम का संचालन  दीवान सिंह वल्दिया और चंचल रावत ने किया।

ये रहे सामिल-

समिति के अध्यक्ष हरीश सिंह कार्की, उपाध्यक्ष उमेद सिंह कार्की, गोविंद जोशी,सचिव त्रिलोक कार्की,कोषाध्यक्ष पुष्कर सिंह बठकोरा, उप कोषाध्यक्ष राजेंद्र कार्की,संयोजक केशर सिंह महरा, पंकज सिंह महरा,सह संयोजक दिनेश आर्या, भाजपा नेता दीपक कार्की, देवराज रौतेला, आदि थे।

Share This News