बेरीनाग महाविद्यालय के दो गुरुजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन हेतु चयनित।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो प्राध्यापक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन योजना 2024-25 हेतु चयनित किये गए है।उक्त के सन्दर्भ में उच्च शिक्षा सचिव डॉ रंजीत सिन्हा ने उच्च शिक्षा निदेशक को शासनादेश जारी किया है। यह प्राध्यापक डॉ महेश कुमार विश्वकर्मा तथा डॉ बालम सिंह बिष्ट है। दोनों प्राध्यापक बेरीनाग महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में कार्यरत है। महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रोफ़ेसर बी एम पांडेय, समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों द्वारा बधाई दी गयी।

