berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय में विगत तीन महीनों में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में आई.क्यू. ए. सी. के तत्वावधान में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने महाविद्यालय में विगत तीन महीनों में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की तथा प्राध्यापकों को विभागीय गतिविधियों को बढ़ावा देने की सलाह दी। बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिवृद्धि हेतु आगामी कार्य योजना जैसे कैरियर कॉउंसलिंग एंड गाइडेंस कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता तथा महाविद्यालय के अभिलेखों के सुदृढ़ीकरण हेतु शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का प्रशिक्षण, महाविद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थियों के साथ बैठक आदि से संबंधित प्रस्ताव रखा गया एवं प्रस्ताव के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इस बैठक में डॉ. जे. एन. पंत, डॉ. लीलाधर मिश्र डॉ. ललित चंद, डॉ. महेश विश्वकर्मा, डॉ. विनीता टम्टा, डॉ. तनूजा टम्टा, नवीन पंत, कौशल उप्रेती उपस्थित रहे। बैठक का संचालन आई. क्यू. ए. सी. समन्वयक डॉ.ललित सिंह रावत ने किया।

Share This News