berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

प्रेरक चलचित्र के प्रसारण के माध्यम से विद्यार्थियों को किया गया लक्ष्य के प्रति प्रेरित।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन में इतिहास विभागीय परिषद के तत्वावधान में विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति प्रेरित करने हेतु विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी अनुराग पाठक द्वारा लिखित पुस्तक “बारहवीं फेल” पर आधारित चलचित्र का विद्यार्थियों के बीच प्रसारण किया गया। यह चलचित्र मनोज कुमार शर्मा (आई.ए. एस. 2005 बैच) के जीवन चरित पर आधारित है।इतिहास विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. सुनील पंत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में चलचित्र के माध्यम से विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने उक्त कार्यक्रम की सराहना की। इस कार्यक्रम में डॉ. जे. एन. पंत, डॉ. लीलाधर मिश्र , डॉ. बी. एस. बिष्ट, डॉ. महेश विश्वकर्मा, डॉ. अंजली देवी, डॉ. दीप्ति मिश्रा, डॉ. गरिमा देव, डॉ. रश्मि, डॉ. कवीन्द्र सिंह डॉ. तनूजा टम्टा, उपस्थित रहे।

Share This News