नगर मे जाम से पर्यटक व आम जनता परेशान

न्यूज लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल :–
बेरीनाग नगर में बाइपास बनने के बाद भी नगर में प्रति दिन जाम लग रहा है। शुक्रवार को 11:50 से 12:25 तक जीआईसी रोड में पोस्ट ओफिस से गंगोलीहाट टैक्सी स्टेशन तक जाम लगा, धारचुला मुनस्यारी, डीडीहाट से हल्द्वानी जा या रहे यात्रियो व पर्यटक व आम जनता जाम में परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस के पहुँच ते ही साइट में खडी गाड़ीयो को हटा कर जाम खुल वाया गया। थाना अध्यक्ष बलवंत कम्बोज ने बताया नगर में नो पार्किंग में खड़ी गाडियों के चालान किये जायेंगे। वही ऩागदेव टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हीरा सिंह ने कहा नगर में ट्रको को व गाडियों को बाई पास से भेजा जाय कभी जाम कम हो सकता है।

