berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

बेरीनाग भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बनाये गये त्रिलोक सिंह खाती ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश चुनाव अधिकारी  खजान दास के अनुमोदन एवं विधानसभा अनुसार पर्यवेक्षक गणों की सहमति के पश्चात भाजपा जिला पिथौरागढ़ में संगठन पर्व के अंतर्गत संपन्न हुई मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष घोषित किये गये ।
बेरीनाग भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह खाती को जिम्मेदारी सौंपी गई है। त्रिलोक सिंह खाती ने भाजपा संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया है। साथ ही भाजपा संगठन को मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की रीति- नीति सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात की है। इस दौरान त्रिलोक सिंह खाती के बेरीनाग नगर मंडल अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र मे खुसी की लहर है ।

Share This News