berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग।अल्मोड़ा से होकरा देवी मंदिर जा रही कार राईआगर के पास  दुर्घटनाग्रस्त,सभी लोग सुरक्षित।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग । अल्मोड़ा से होकरा देवी मंदिर दर्शन को जा रहे एक परिवार की कार राईआगर के पास धारीचूरा में सड़क से 50मीटर नीचे गिर गई।जिसमें सवार लोगों को हल्की चोटें आई।बड़ी घटना होने से टल गयी। बांसबगड निवासी एक परिवार वर्तमान में धारानौला अल्मोड़ा के पास रहता है गुरूवार सुबह यह लोग अल्टो कार यूके 01ए 5377होकरा देवी मंदिर नाचनी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी राईआगर से दो किलोमीटर पहले धारीचूरा के पास अचानक सड़क से 50मीटर नीचे खेतों में गिर गई। जिससे कार में सवार लोगों में चीख पुखार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 112हाईवे पेट्रोलिंग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग की टीम और बेरीनाग पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। कार में सवार पांचों लोगों को हल्की चोटें आई। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित है अन्य वाहन के माध्यम से होकरा मंदिर दर्शन को चले गये है। हाईवे पेट्रोलिंग की टीम प्रभारी गिरीश चंद, संतोष डोबाल, नीरज चंद, पुलिस की टीम में हैड कांस्टेबल मोहन सिंह नरेंद्र मेहता मौजूद थे।

Share This News