LatestNewsबिहार

बिहार : आरा में 2 पत्रकारों की स्कार्पियो से कुचलकर हत्या, गुस्साए लोगों ने लगाई आग

पटना/न्यूज लाइव संवाददाता एस. एच. चंचल:–

पटना। बिहार के आरा ज़िले के गड़हनी थाना क्षेत्र में दो पत्रकारों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि  पत्रकार नवीन निश्चल और उनके सहयोगी विजय सिंह बाइक से जा रहे थे तभी गांव के पूर्व मुखिया और उसके बेटे ने अपनी स्कॉर्पियो उनके ऊपर चढ़ा दी. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. हादसे के बाद उग्र स्थानीय लोगों ने आरोपी की स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया.​
इस मामले में पूर्व मुखिया को एसआईटी ने गिरफ्तार किया. हालांकि फरार बेटे की तलाश में छापेमारी जारी है. ये जानकारी आईजी एनएच खान ने दी है. वहीं पटना से फोरेंसिक की टीम को घटनास्थाल पर भेजा गया है. आईजी ने कहा है कि मामले का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा.​

Share This News